Join Us On YouTube
ACE News Updates
Loading...

1 अंक | परिभाषाए | पाठ 1 | संसाधन एवम विकास | कक्षा 10

1 अंक | परिभाषाए |  पाठ 1 | संसाधन एवम विकास | कक्षा 10

1 अंक | परिभाषाए |  पाठ 1 | संसाधन एवम विकास | कक्षा 10



प्रश्न-1  संसाधन की परिभाषा लिखिए।   
उत्तर-1 मनुष्य की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के साधन ।

प्रश्न-2  प्राकृतिक संसाधन की परिभाषा लिखिए|                              उत्तर-2  भूमि, मृदा, जल, वनस्पति, वन्य जीव, खनिज तथा उर्जा संसाधन।

प्रश्न-3 मानवकृत संसाधन की परिभाषा लिखिए।  
उत्तर-3 ढाँचे और संस्थान। ये पर्यावरण में उपस्थित सामग्री को संसाधनों में परिणित करके उनका उपयोग करने वाले संसाधन हैं।

प्रश्न-4 वनारोपण की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-4 इसका तात्पर्य है कि वन क्षेत्र विकसित करने के लिए वृक्षहीन भूमि में
वृक्षारोपण करने का कार्य।

प्रश्न-5 ह्युमस की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-5 मृदा में पाया जाने वाला जैविक तत्व ।

प्रश्न-6. जलोढ़ मैदान की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-6 भूमि का समतल मैदान जो नदियों द्वारा लाई गई बारीक मृदा से बना

प्रश्न-7. मरुस्थलीकरण की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-7 उपजाऊ भूमि का रेगिस्तान में परिणित हो जाना या मानव के क्रियाकलापों से किसी भूमि का रेगिस्तान में बदलना ।

प्रश्न- 8. भूमिगत जल की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-8 मृदा के नीचे बिछे हुए शैल अस्तरण के छिद्रों और परतों में एकत्र होने वाला जल।

प्रश्न-9 बांगर की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-9 पुरानी जलोढ़ (मृदा) के मैदानों को बांगर कहते हैं।

प्रश्न-10 खादर की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-10 नई जलोढ़ (मृदा) के बने क्षेत्रों को खादर कहते हैं।

प्रश्न-11 रेगर मृदा की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-11प्रायद्वीपीय भारत में दक्कन लावा की काली मृदा का स्थानीय नाम । 

प्रश्न-12 लेटेराइट मृदा की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-12 यह मृदा विक्षालन के कारण बनती है।

प्रश्न-13 मरुस्थलीय मृदा की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-13 यह मृदा पवन कार्य द्वारा रेत के टीलों के जमा होने से बनती है।

प्रश्न-14. नवीकरणीय संसाधन की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-14 जल, पवन, वन, और तथा ज्वारीय ऊर्जा ।

प्रश्न-15. अनवीकरणीय संसाधन की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-15 खनिज तथा जीवाश्म ईंधन आदि ।

प्रश्न-16 - निजी या व्यक्तिगत संसाधन  की परिभाषा लिखिए।
उत्तर- कृषि क्षेत्र, भूखंड, मकान, तालाब तथा कुओं का जल ।

प्रश्न-17 सामुदायिक संसाधन की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-17 चरागाह भूमि तथा गांव के तालाब, बारातघर आदि।

प्रश्न-18  राष्ट्रीय संसाधन की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-18 खनिज, जल संसाधन, वन तथा वन्य जीवन आदि ।

प्रश्न-19. अन्तर्राष्ट्रीय संसाधन की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-19 सभी महासागर, समुद्र (एक देश के अनन्य आर्थिक क्षेत्र से दूर)।

प्रश्न-20 संभाव्य संसाधन की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-20 उपलब्ध, परंतु अभी तक उपयोग में न लिए गए, संसाधन। 
उदाहरणार्थ - राजस्थान एवं गुजरात में पवन और सौर ऊर्जा।

प्रश्न-21, विकसित संसाधन की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-21 कृषि तथा उद्योग संसाधन की परिभाषा लिखिए।

प्रश्न-22. भंडार संसाधन की परिभाषा लिखिए।   
उत्तर-22 जो संसाधन उपलब्ध हैं लेकिन उपयोग में लेने की प्रौद्योगिकी का आविष्कार अभी तक नहीं हुआ है। उदाहरणार्थ-जल में घुलनशील और  ऑक्सीजन और हाइड्रोजन के पृथक्करण की प्रौद्योगिकी का अभाव ।

प्रश्न-23 आरक्षित संसाधन की परिभाषा लिखिए। (Reserve Resources) :
उत्तर-23 जिनकी उपलब्धता बहुत अधिक हो लेकिन उपयोग सीमित स्थिति में
हो । उदाहरणार्थ-जल विधुत शक्ति ।

प्रश्न-24. संसाधन नियोजन की परिभाषा लिखिए। (Resource Planning)
उत्तर-24 सतत विकास की स्थिति प्राप्त करने की ओर बढ़ाने वाली संसाधन उपयोग की विधि।

प्रश्न-25. संसाधनों का संरक्षण की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-25 प्राकृतिक संसाधनों का उचित और योजनाबद्ध उपयोग ।

प्रश्न-26, पर्यावरण की परिभाषा लिखिए। (Environment)
उत्तर-26 सजीव और निर्जीव चीजों के कार्य व्यवहार और विकास को प्रभावित
करने वाली दशायें।

प्रश्न-27. परती भूमि की परिभाषा लिखिए। (Fallow Land)
उत्तर-27 एक या एकाधिक वस्तु के लिये खाली छोड़ी गई कृषि भूमि ।

प्रश्न-28, भूमि उपयोग की परिभाषा लिखिए। (Land Utilisation)
उत्तर-28 वन, गैर कृषि क्षेत्र, चरागाह, घास के मैदान, बागान फसलें, परती भूमि से भिन्न भूमि तथा सकल फसलो क्षेत्र।

प्रश्न-29. भूमि क्षरण तथा संरक्षण विधियाँ की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-29 भूमि क्षरण के कारणों का अध्ययन और इसको रोकने की विधियों को खोजने की दिशा में अग्रिम प्रयास ।

प्रश्न- 30. अनुपयुक्त भूमि की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-30 मृदा अपरदन के कारण कृषि अयोग्य भूमि ।

प्रश्न-31 अवनालिका अपरदन की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-31 वर्षा जल द्वारा वनस्पति आवरण को गहरा काटने या समाप्तप्राय करने
से उत्पन मृदा अपरदन की दशा।
प्रश्न-32. मृदा की परिभाषा लिखिए।

उत्तर-32 भू-पृष्ठ की ऊपरी परत जो मुलायम, ढीली और पौधों के उगाने के लिये
उपयोगी होती है।

प्रश्न-33  मृदा अपरदन की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-33 पवन और जल द्वारा मृदा का अपने स्थान से हट जाना ।

प्रश्न-34 - मृदा निर्माण की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-34 अवक्षेपण तथा अपरदन की प्रक्रियाओं से शैलों का क्रमिक वियोजन और अपघटन।


Post a Comment

Please, Post Relevant Comment.