Class 10th विज्ञान | अध्याय 1 | रासायनिक अभिक्रियाएँ एवम् समीकरण | Support Material | Assignment Questions
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक)
प्रश्न – 1 जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट विलयन मे
15 मिनट के लिये डुबोया जाता है तो लोहे की कील और कॉपर सल्फेट विलयन के रंग मे
क्या परिवर्तन होता है?
प्रश्न – 2 निम्न मे परिवर्तन को पहचानिए :
(1) बर्फ
का पिघलना
(2) दूध
का दही मे बदलना
प्रश्न – 3 श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यो कहते
है?
प्रश्न – 4 वायु के सम्पर्क
मे आने पर कॉपर के बर्तन की चमक क्यो चली जाती है?
प्रश्न – 5 आलू चिप्स के पैकेट मे नाइर्टोजन गैस क्यो
भरी जाती है?
प्रश्न - 6 सिल्वर क्लोराइड को गहरे ( काले ) रंग की बोतल मे क्यो भण्डारित किया जाता है?
प्रश्न - 7 व्दिविस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण
दीजिए?
प्रश्न – 9 गर्मियो
मे दूध को कक्षताप पर रखने पर क्या होता है ?
प्रश्न – 10 क्या होता है जब बिना बुझा चुना जल से
अभिक्रिया करता है ?
लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)
प्रश्न – 1 सन्योजन अभिक्रिया क्या है ? एक सन्योजन अभिक्रिया का समीकरण लिखिए जो ऊष्माक्षेपी भी हो?
प्रश्न – 2 वियोजन अभिक्रिया क्या है? उदाहरण दीजिए।
प्रश्न – 3 किस नियम क ध्यान रखकर रासायनिक समीकरण
संतुलित किया जाता है? नियम को परिभाषित करे।
प्रश्न – 4 उदाहरण दीजिए :
(i) रासायनिक अभिक्रिया
जिसमे गैस उत्सर्जित होती है।
(ii) रासायनिक अभिक्रिया
जिसमे किसी पदार्थ के रंग मे परिवर्तन होता है।
प्रश्न – 5 विक्रतगंधिता क्या है ? विक्रतगंधिता को रोकने के दो उपाए लिखो।
प्रश्न – 6 संक्षारण को बढावा देने वाली दो शर्ते
लिखे।
प्रश्न-7 2g फेरस सल्फेट को
शुष्क क्वथन नली मे गर्म कीजिए।
1 उपरोक्त अभिक्रिया का रासायनिक
समीकरण लिखिए।
2 रासायनिक अभिक्रिया का प्रकार लिखे।
प्रश्न-8 जिंक धातु कि पट्टी को कॉपर सल्फेट के विलयन
मे रखने पर क्या परिवर्तन होता है ?
लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक)
प्रश्न-1. रेटॉक्स अभिक्रिया से आपका अभिप्राय है ? रासायनिक अभिक्रिया का उदाहरण देकर समझाइए।
प्रश्न-2. जल के वैधुत अपघटन में:
(i)
कैथोड़ तथा एनोड पर एकत्रित
गैस का नाम बताइए।
(ii)
एक परखनली में एकत्रित
गैस की मात्रा दूसरी से दोगुनी क्यों है?
प्रश्न-3.
इस रासायनिक अभिक्रिया
में
CuO(s)
+ H2(g) => Cu(s) + H2(g)
(i) उपचयित पदार्थ का नाम लिखें।
(ii) अपचयित पदार्थ का नाम लिखें।
(iii) आक्सीकारक एजेन्ट का नाम बताएँ।
प्रश्न-4. कारण लिखिए :
(i)
सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में श्वेत रंग सिलवर क्लोराइड
धूसर रंग का हो जाता है।
(ii)
लाल भूरे रंग का कॉपर चूर्णं
गर्म करने के पश्चात काले रंग का हो जाता है।
प्रश्न-5 योगिक 'x' वियोजित होकर ?' तथा CO2, बनता है। यौगिक 'Y' का प्रयोग सीमेंट के निर्माण
में किया जाता है।
(i)
'x' तथा 'Y' का नाम तथा सूत्र लिखिए ।
(ii)
उपरोक्त अभिक्रिया के लिए रासायनिक समीकरण लिखो।
प्रश्न-6. एक धातु का लवण 'MX' सूर्य के प्रकाश, की उपस्थिति में वियोजित होकर
धातु 'M' तथा 'X'2 गैस बनाता है। आतु 'M' का प्रयोग आभूषण बनाने के लिए
तथा X2
gas का प्रयोग विरंजक चूर्ण बनाने
में होता है। धातु लवण MX का उपयोग श्याम-एवेत फोटोग्राफी में
किया जाता है।
(i) धातु 'M' तथा 'X2' गैस पहचानिए ।
(ii) धातु लवण MX का सूत्र लिखो।
(iii) धातु लवण 'MX' का सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति
में होने वाली अभिक्रिया का
समीकरण लिखो।
प्रश्न-7. मुकेश के घर सफेदी का काम चल रहा है।
मुकेश ने देखा कि पेंटर ने सफेदी का पानी से भरे इम में उडेला । मुकेश ने ड्रम को
छुआ और पाया कि ड्रम बहुत गर्म है।
(i) उपरोक्त अभिक्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखो ।
(ii) ड्रम गर्म क्यों हुआ?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5 अंक)
प्रश्न-1. प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार
बताइए
(i)
CaCO3 → CaO + CO2
(ii)
2Ca + O2 → 2CaO
(iii)
Pb + Cucl2 → PbCl2 + Cu
(iv)
2FeSO4 → Fe2O3
+SO2 + SO3
(v)
Na2SO4 + BaCl2
→ BaSO4 + 2NaCl
प्रश्न-2. निम्नलिखित समीकरणों को संतुलित करो।
(ii) MnO2 + HCl → MnCl2 + H2O +
Cl2
(iii) Pb (NO3)2 → PbO + NO2
+ O2
(iv) Ag NO3 + NaCl →
AgCl + NaNO3
(v) Ca(OH)2 + HNO3 → Ca(NO3)
+ H2O
प्रश्न-3.निम्न कथनों को रासायनिक समीकरण के ख्य में
परिवर्तित कर उन्हें सन्तुलित करें।
(i) सिलवर क्लोराइड सूर्य के
प्रकाश की उपस्थित में वियोजित होकर सिल्वर तथा क्लोलिन गैस बनाता है।
(ii) बिना बुझा चूना जल से अभिक्रिया करके बुझा हुआ चूना बनता है।
(iii) सोडियम हाइड्रोक्साइड और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल अभिक्रिया करके सोडियमक्लोराइड तथा जल बनाते हैं।
(iv) सांद्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में कॉपर डालने पर
हरे रंग का कॉपर क्लोराइड तथा जल बनाते हैं।
(v) बेरियमक्लोराइड तधा सोडियम सलफेट के जलीय विलयन आपस अभिक्रिया करके जल में अघुलनशील बेरियम सलफेट तथा सोडियम क्लोराइड
बनाते हैं।
Post a Comment
Post a Comment
Please, Post Relevant Comment.