अध्याय 2 | अम्ल, क्षारक एवम लवण | Support Material | Assignment Questions | Class 10th विज्ञान |
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक)
प्रश्न-1. चींटी के डंक में कौन सा अम्ल होता है?
प्रश्न-2. अंडे के छिलकों को नाइट्रिक अम्ल (HNO3)
मैं डालाने से क्या होगा?
प्रश्न-3. एक लवण का नाम लिखिए जिसमें क्रिस्टलन का जल नहीं होता है।
प्रश्न-4. बेकिंग पाउडर के दो अवयवों के नाम लिखिए।
प्रश्न-5. पाचन क्रिया के दौरान उदर का pH कितना होता
है?
प्रश्न-6. सोने (Gold) को घोलने के लिए
कौन-सा विलयन उपयोग किया जाता है?
प्रश्न-7. HCI अम्ल व धातु
की अभिक्रिया के दौरान निकलने वाली H, गैस का
परीक्षण किस प्रकार कर सकते हैं?
प्रश्न-8. अम्लीय वर्षा का जल जब नदी में प्रवाहित होता है तो जलीय जीवधारियों की उत्तरजीविता कठिन क्यों हो
जाती है?
प्रश्न-9, जब सांद्र अम्ल को जल मैं डाला जाता है तो प्रक्रिया ऊष्माक्षेपी होती है
अथवा ऊष्माशोषी।
प्रश्न-10. क्लोर-क्षार प्रक्रिया के किस उत्पाद का उपयोग
विरंजक चूर्ण बनाने में होता है?
लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)
प्रश्न-1. विरंजक चूर्णं से क्लोरीन को तेज गंध क्यों आती है? यह पानी में पूर्णतः घुलनशील क्यों नहीं है ?
प्रश्न-2 नीले लिटमस
पेपर की एक गीली पट्टिका व एक शुष्क पट्टिका शुष्क HCI गैस के ऊपर रखें, कौन-सी पट्टिका लाल में बदल जाएगी व क्यों?
प्रश्न-3. प्लास्टर ऑफ पेरिस क्या है? इसे जिप्सम
से किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है ?
प्रश्न-4. दंत मंजन किस प्रकार दंत क्षय को रोकता है?
प्रश्न-5. खट्टे पदार्थ तांबे के बर्तनों को अच्छे से साफ
क्यों कर देते हैं?
प्रश्न-6. केक को मुलायम और स्पंजी बनाने के लिए उसमें एक
सफेद पाउडर डाला जाता है। इस सफेद पाउडर का नाम बताओ। सफेद पाउडर के अवयवों के
नाम लिखो।
प्रश्न-7. बेकिंग सोडा से धोने के सोडे का उत्पादन किस
प्रकार होता है?
प्रश्न-8. ग्लुकोस व एल्कोहल में H अणु होते हुए भी उन्हें अम्ल क्यों नहीं माना
जाता है?
प्रश्न-9. उस अभिक्रिया का नाम बताइए जिसमें अम्ल एवं
क्षारक की अभिक्रिया के परिणामस्वरूप लवण तथा जल प्राप्त होते हैं। एक उदाहरण दें।
प्रश्न-10. दही और खट्टे पदार्थों को ताबें के बर्तनों में
क्यों नहीं रखना चाहिए?
लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक)
प्रश्न-1. चूने के पानी में अत्यधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड प्रवाहित करने पर
पानी दूधिया सफेद हो जाता है।
फिर रंगहीन हो जाता है। कारण बताइए। रासायनिक अभिक्रियाएँ भी लिखें।
प्रश्न-2. क्षार व क्षारक में अंतर बताइए। क्या सभी क्षारक क्षार होते हैं?
प्रश्न-3. एक ठेकेदार ने मकान बनाने हेतु फर्श व रसोई के स्लैब के लिए संगमरमर चुना
जहाँ सिरका, इमली व अन्य
खट्टे पदार्थों का उपयोग होता है। क्या आप इस चुनाव को ठीक समझते हैं? क्यों?
प्रश्न-4. चित्र की
सहायता से H+(aq) आयन एवं OH-(aq) की सांद्रता परिवर्तन के साथ pH की विभिन्नता दर्शाए?
प्रश्न-5. तीन आर्द्र लवणों के नाम व सूत्र लिखें।
प्रश्न-6, कैल्सियम कार्बोनेट व हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के बीच की अभिक्रिया लिखें।
प्रश्न-7. धात्विक ऑक्साइडों को क्षरकिया ऑक्साइड व अधात्विक ऑक्साइडों को अम्लीय
ऑक्साइड क्यों कहा जाता है?
प्रश्न-8. pH मान किसे कहते हैं? निम्न की अभिक्रिया से बनने वाले लवण का pH मान कितना होगा?
(i) दुर्बल अम्ल एवं प्रबल क्षार
(ii) प्रबल अम्ल
एवं प्रबल क्षार
दीघ्र उत्तरीय प्रश्न (5 अंक)
प्रश्न-1. क्रिस्टलन का जल किसे कहते हैं? एक औद्योगिक
रूप से महत्त्वपूर्ण पदार्थ का नाम व सूत्र लिखिए जिसमें दस जल के अणु है। इसका
उत्पादन किस प्रकार किया जाता है? संबंधित
रासायनिक अभिक्रिया लिखिए। इस पदार्थ के कोई दो उपयोग लिखिए।
प्रश्न-2. निम्न अभिक्रियाओं के आधार पर पदार्थ 'x' को पहचानिए। A, B और C के नाम व
सूत्र भी लिखिए।
प्रश्न-3. तत्त्व 'p' तनु H2SO4 के साथ अभिक्रिया नहीं करता है। 'p' ऑक्साइड PO बनाता है जो लाल लिटमस को नीले में
बदल देता है। 'p' धातु है अथवा
अधातु कारण सहित बताइए।
To Get Answer Register Here
Post a Comment
Post a Comment
Please, Post Relevant Comment.