अध्याय 3 | धातु एवं अधातु | Support Material | Assignment Questions | Class 10th विज्ञान |
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक)
प्रश्न-1. एक चमकीले अधातु का
नाम बताइए।
प्रश्न-2. ऐसी दो धातुओं के नाम बताइए जो चाकू से काटी जा सकती हैं।
प्रश्न-3. एक तत्व अपने परमाणु के बाहरी कोश में से जितने इलेक्ट्रान प्राप्त
करता है या देता है उसे तत्व
की-कहते हैं।
प्रश्न-4. खनिज किसे कहते हैं।
प्रश्न-5. जिंक की परत चढ़ाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं। प्रश्न-6. कौन-सी धातु जल के साथ अभिक्रिया नहीं करती।
प्रश्न-7. अधातु कौन-सा आयन बनाती हैं- धनायन /
ऋणायन ।
प्रश्न-8. मिश्रधातु कांसा .............. और ............. के मिश्रण से
बनता है।
प्रश्न-9. ऐसी दो धातुओं के नाम बताइए जिन्हें केरोसीन में रखा जाता है।
प्रश्न-10.
कॉपर, सिल्वर, ऐलुमिनियम को अभिक्रियाशीलता के बढ़ते क्रम के अनुसार लिखिए ।
लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)
प्रश्न-1. शुद्ध सोना जेवर बनाने के काम क्यों नहीं आता?
प्रश्न-2. कैल्शियम अपने यौगिक के रूप में और सोना अपने स्वतंत्र रूप में
क्यों पाया जाता है ?
प्रश्न-3. बिजली की तारों पर PVC की परत क्यों चढ़ाई
जाती हैं ?
प्रश्न-4. लोहे के औजारों को रखने से पहले तेल क्यों लगाया जाता है ?
प्रश्न-5. सोडियम को केरोसीन में क्यों रखा जाता है ?
लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक)
प्रश्न-1. गैलियम और सीजियम हथेली पर रखते ही पिघलने क्यों लगते हैं ?
प्रश्न-2. गर्म पानी में मैग्नीशियम रिबन तैरने क्यों लगता है ?
प्रश्न-3. आयनिक यौगिक किन्हें कहते हैं?
प्रश्न-4. निम्नलिखित समीकरण को पूरा करें।
(a) 3Fe + 4H2O =>
(b) Ca + 2H2O =>
(c) K+ 2H2O =>
प्रश्न-5. धातु को उसके ऑक्साइड से प्राप्त करने के लिए किस रासायनिक प्रक्रम
का उपयोग किया जाता है? रासायनिक समीकरण भी लिखें।
दीघ्र उत्तरीय प्रश्न (5 अंक)
प्रश्न-1. खनिज और अयस्क में अंतर स्पष्ट करें।
प्रश्न-2. भर्जन और निस्तापन में क्या अंतर है ?
प्रश्न-3. मिश्र धातु किसे कहते हैं? उस मिश्र धातु का
नाम बताइए जो लोहा, निकैल और क्रोमियम के मिश्रण से बना है।
इस मिश्र धातु का मुख्य उपयोग भी बताइए।
प्रश्न-4. लोहे को जंग लगने से बचाने के लिए कोई भी दो उपायों के बारे में
लिखें।
प्रश्न-5. वैद्युत अपघटनी परिष्करण विधि के बारे में संक्षेप में लिखें ।
चित्र भी बनाएँ।
Post a Comment
Post a Comment
Please, Post Relevant Comment.